फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बच्चों ने लगाई हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

बच्चों ने लगाई हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने लगाई हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ज्योति विशेष स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह मनाया गया। समारोह के दौरान स्कूल में अध्ययनरत विशेष बच्चों ने हस्त निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया। समारोह का विशेष आकर्षण अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस, फ्रांस के पहुंचे शिक्षक और बच्चों का दल रहा। समारोह का शुभारंभ जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मेयर अनिता ममगाईं तथा हर्षवर्धन शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ज्योति विशेष स्कूल के बच्चों को सवा लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही भविष्य में सदैव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने विशेष बच्चों के हितों की रक्षा और हर तरह की सहयोग देने की बात कही। समारोह में विशेष स्कूल संकल्प सहारनपुर, आशा ज्योति लखनऊ, सिरतार रोहतक, वीएमके हल्द्वानी, गोल्डन की आशा देहरादून, स्टार्ट स्पेशल रुद्रपुर, आशादीप मुजफ्फरनगर, जीवनधारा बरेली से पहुंचे बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान ज्योति विशेष स्कूल के बच्चों की ओर से हाथ से बनाई गई दरी, दिए, माला, कपड़े, क्राफ्ट आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। सुनील दत्त थपलियाल और शिवप्रसाद बहुगुणा के संचालन में चले समारोह में सुधीर कुकरेती, डीडी तिवारी, डीके वाष्णेय, अशोक मनचंदा, विनय उनियाल, डीबीपीएस रावत, मेजर गोविंद सिंह रावत, प्रधानाचार्य कमलेश भाटिया, अनिल किंगर, धीरेंद्र जोशी, जयेंद्र रमोला, पार्षद शारदा देवी, सुनीता रैना, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed