फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पेयजल निगम ने शहीद के घर के पास का नल किया बंद

पेयजल निगम ने शहीद के घर के पास का नल किया बंद

Mon, 18 Feb 2019 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पेयजल निगम ने शहीद के घर के पास का नल किया बंद
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। पेयजल निगम के अधिकारियों ने कुछ स्थानीय लोगों से मिलकर शहीद के घर के पास लगे को बंद कर दिया है। इससे शहीद परिवार के साथ ही अन्य स्थानीय लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
शहीद प्रदीप रावत की पत्नी नीलम रावत का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पेयजल अधिकारियों के साथ मिलकर घर के पास लगी पाइप लाइन को साजिशन दो सौ मीटर दूर करा दिया है। इससे पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानीय लोगों को भी पेयजल के लिए जुटाने के लिए परेशानी हो रही है। बैराई गांव में सूरजकुंड रानीताल पंपिंग योजना के तहत लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। नीलम रावत के अनुसार विगत 35 वर्षों से घर के पास पानी का नल लगा हुआ था। इससे ही हमारे अलावा अन्य परिवारों को भी पेयजल सुलभ हो जाता था। कार्यदायी संस्था को चाहिए था कि पूर्व से मौजूद नल से जोड़कर दूसरी जगह पाइप लाइन बिछाते। इससे शहीद परिवार सहित अन्य लोगों को भी पेयजल की सुविधा बिना अड़चन उपलब्ध हो जाती। इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों के इशारे पर पेयजल निगम के अधिकारियों ने घर के पास लगे नल को बंद कर 200 मीटर नीचे नई पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीलम रावत का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

---
पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। यह मेरे संज्ञान में नहीं है। इसे दिखाया जाएगा। अगर शहीद के परिवार केे घर के सामने पानी का संयोजन पहले से ही था तो क्यों अनावश्यक छेड़छाड़ की जा रही है। मामले की गंभीरता से पड़ताल कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। शहीद परिवार के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चतर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed