{"_id":"5d1520148ebc3e3ca568bcd2","slug":"156166553615-rishikesh-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में जल्द खुलेगा नेत्र बैंक : प्रो. रवि कांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में जल्द खुलेगा नेत्र बैंक : प्रो. रवि कांत
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एम्स में जल्द ही नेत्र बैंक खुलेगा। संस्थान में आंख की पुतली बदलने की सुविधा भी मिल सकेगी। यह जानकारी एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के नेत्र रोग विभाग में मोतियाबिंद के ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से किए जा रहे हैं। इसके अलावा आंखों का भैंगापन, काला मोतिया, नासूर, पलक झुकना, आंख के पर्दे रेटीना के ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इमरजेंसी में मरीजों को 24 घंटे आंखों की चोट से जुड़े उपचार किए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्थान में आंखों के ऑपरेशन के लिए वर्ल्ड क्लास मॉड्यूूलर ओटी संचालित किए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को दिल्ली में एम्स की टीम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. रविकांत ने एम्स में संचालित हो रही चिकित्सीय सुविधाओं से अवगत भी कराया। एम्स की टीम को यह सम्मान प्रयागराज कुंभ मेले में आयोजित नेत्र महाकुंभ में मरीजों की निशुल्क जांच व सफल उपचार करने पर हुआ है। इस दौरान एम्स निदेशक ने कुंभ मेले में संस्थान की ओर से तीर्थयात्रियों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
22 चिकित्सकों को दिया प्रशस्तिपत्र दिया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स निदेशक प्रो. रविकांत, एम्स के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. नीरज, डॉ. महेश, डॉ. राघवेंद्र समेत नेत्र महाकुंभ में सेवा देने वाले 22 चिकित्सकों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. रविकांत ने बताया कि नेत्र महाकुंभ भाऊराव देवरस सेवा न्यास, रज्जू भैय्या न्यास, सक्षम, सर गंगाराम कोलमैट हास्पिटल नई दिल्ली व नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन एनएमओ की ओर से आयोजित किया गया था। 12 जनवरी से 5 मार्च 2019 तक मेगा आई कैंप में एम्स ऋषिकेश की टीम ने 20,444 लोगों की जांच व उपचार किया। उन्होंने कहा कि 2021 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ में भी एम्स स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्ण सहयोग करेगा।