फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   फतेहपुर में तैयार की जाएगी नवग्रह वाटिका

फतेहपुर में तैयार की जाएगी नवग्रह वाटिका

Thu, 27 Jun 2019 10:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में तैयार की जाएगी नवग्रह वाटिका
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
लच्छीवाला वन क्षेत्र की बनवाह बीट के अतंर्गत फतेहपुर क्षेत्र में नवग्रह वाटिका तैयार में जड़ी-बूटी और ग्रहों से संबंध रखने वाले पेड़ पौधे रोपे जाएंगे। इन पर करीब 84 लाख की लागत आएगी। नवग्रह वाटिका को तैयार करने का जिम्मा मण्डी परिषद को दिया है।
विज्ञापन


लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि करीब चार हेक्टेयर जमीन पर नवग्रह वाटिका के लिए प्रारंभिक निर्माण शुरू कर दिया गया है। वाटिका में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसका मकसद आयुर्वेद का अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को औषधीय पौधों के महत्व का जीवंत प्रदर्शन कराना है। नवग्रह वाटिका के तहत नक्षत्र वाटिका, धन्वंतरि वाटिका, गुरु का बाग, पंचवटी वाटिका और अन्य प्रकार की वाटिकाएं भी बनाई जाएगी। इन वाटिकाओं में भारतीय ज्योतिष और नक्षत्रों के आधार पर औषधीय पौधे जैसे पीपल, गूलर, आंवला, खैर, बैल, अशोक, हरड़, खजूर, अंगूर और जैतून आदि की प्रजातियों लगाई जाएंगी। इसके अलावा वाटिका में गंगा की मूर्ति स्थापना और सरोवर भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed