हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तपोवन निवासी रविंद्र भंडारी पर हमला करने वालों को गिरफ्तार न किए जाने से मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने तपोवन पंचायत कार्यालय से लक्ष्मण चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और पुलिस से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने मांग की। मंगलवार को बड़ी संख्या में तपोवन के ग्रामीण हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने लक्ष्मण चौक तक रैैली निकाली और रविंद्र भंडारी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल ने बताया कि बीते 19 जून की रात्रि को क्रिया योग आश्रम के कुछ लोगों ने तपोवन निवासी रविंद्र भंडारी पर जानलेवा हमला किया था। इससे रविंद्र भंडारी बुरी तरह घायल हो गए थे, लेकिन पुलिस छह दिन बीत जाने के बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
समाजसेवी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 21 जून को मुनिकीरेती थाना प्रभारी से रविंद्र भंडारी के ऊपर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। जिस पर थाना प्रभारी आरके सकलानी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। पुलिस ने रविंद्र भंडारी के हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रैली निकालकर पुलिस से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। बताया कि वर्तमान में रविंद्र भंडारी सरकारी अस्पताल में भती हैं और स्थिति गंभीर है। इस मौके पर हुकुम भंडारी, जयप्रकाश कोठारी, मकान भंडारी, त्रिलोक भंडारी, लेखराज भंडारी, वेद मैठाणी, जगमोहन पयाल, शंकर राय, रतन नेगी, सरोजनी कोठियाल, मोना तोपवाल, कविता कंडवाल, शकुंतला देवी, विपुल पोखरियाल, साहिल, शिवानी भंडारी आदि उपस्थित थे।
आपसी विवाद में आई थी चोटें
बीते 19 जून की रात्रि को तपोवन स्थित क्रिया योग आश्रम में रहने वाले कुछ लोगों और स्थानीय निवासी रविंद्र भंडारी के बीच खोखे के पीछे दरवाजा निकालने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें रविंद्र भंडारी को काफी गंभीर चोटें भी आई थी। जिसके बाद उन्हें एम्स भर्ती कराया गया था।