फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   नाले के ऊपर बनाई गई सड़क लोगों के लिए बनी मुसीबत का सबब

नाले के ऊपर बनाई गई सड़क लोगों के लिए बनी मुसीबत का सबब

Wed, 26 Jun 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
नाले के ऊपर बनाई गई सड़क लोगों के लिए बनी मुसीबत का सबब
प्रतीकात्मक

ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। ढालवाला से शीशमझाड़ी तक नाले के ऊपर बनाई गई सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। यह सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है, जिससे आवाजाही बेहद मुश्किल बन गई है। दुपहिया वाहन चालक गड्ढों में रपटकर चोटिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग की ओर से सात साल पहले 2012 में ढालवाला से लेकर चंद्रभागा तक बहने वाले नाले के ऊपर सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन इन सात सालों में विभाग की अनदेखी से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई। इससे करीब सौ से अधिक परिवारों को मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान जगह जगह पर जल भराव होता है, क्योंकि यहां पानी की निकासी का भी कोई ठोस इंतजाम नहीं। लोगों के घरों तक में घुस जाता है। बारिश ज्यादा हो जाए तो बच्चे स्कूल तक नही जा पाते। लोग घरों में कैद हो जाते हैं।
विज्ञापन


पूर्व सभाषद रोशनी रस्तोगी के मुताबिक विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन वह बजट का रोना रो देते हैं। उनकी तरफ से मामले में कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क रेत और कंकरीट में तब्दील हो चुकी है। इस पर पैदल चलने वाले राहगीरों के अलावा दुपहिया वाहन चालक अक्सर रपट कर चोटिल हो जाते हैं।
शांति ठाकुर, पूर्व सभाषद

घटिया निर्माण के चलते सड़क समय से पूर्व उधड़ चुकी है। विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए नाले के ऊपर सड़क तो बना दी है। लेकिन कभी दुबारा इस सड़क की ओर देखने की जहमत नहीं उठाई।
रमेशचंद्र गौड़, समाज सेवी

लोगों को जान जोखिम में डालकर इस सड़क पर आवागमन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी लोगों को हो रही दिक्कतों के प्रति गंभीर नहीं है।
उषा बडोला, स्थानीय निवासी

सबसे बड़ी समस्या शीशमझाड़ी में नाले के ऊपर बनाई गई सड़क के समीप रहने वाले लोगों की है। बारिश के दौरान पानी की निकासी न होने के से पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।

शांति देवी, स्थानीय निवासी

सड़क पर जगह जगह पड़े गड्ढों के कारण अक्कर लोग चोटिल हो रहे है विभाग ने जब से सड़क बनाई है दुबारा इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया सुविधा देने के बजाय लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सुरेंद्र कुलियाल, समाजसेवी

जरा सा पानी भरने से स्थिति खराब हो जाती है। सरकार विकास तो करती है लेकिन सही से इसका समाधान नहीं किया जाता है।
रितिक, स्थानीय निवासी

वर्तमान सड़क की हालत ठीक नहीं है। इसके पुर्ननिर्माण के लिए कुंभ मेला बजट में प्रस्ताव पास हो गया है। संभवत: बारिश के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
आशीष कोंडल, जेई जलनिगम (नरेंद्रनगर डिवीजन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed