{"_id":"5d127bff8ebc3e3cee013c3a","slug":"15614924607-rishikesh-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में नहीं बन सकी ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में नहीं बन सकी ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम, जौंक का ट्रंचिंग ग्राउंड आवारा पशुओं के लिए आरामगाह हो गया है। साल भर से अधिक समय बीतने के बाद भी आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए बनाई जा रही दीवार का काम पूरा नहीं हो पाया है। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम, जौंक में अव्यवस्थाओं का माहौल है। यहां बने ट्रंचिंग ग्राउंड में दर्जनों आवारा पशुओं ने डेरा जमाया हुआ है। ट्रंचिंग ग्राउंड से बाहर भी बड़ी मात्रा में जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है।
प्रशासन ने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम, जौंक को कूड़ा डंप करने के लिए राजस्व की 800 वर्ग मीटर भूमि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए दी थी। इसमें आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए राज्य वित्त आयोग की मदद से 28 लाख के बजट से ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार बननी थी। फरवरी 2017 में 100 मीटर लंबी और 12 फीट उंची दीवार का निर्माण कार्य तो शुरू किया लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। दीवार का निर्माण अधूरा होने के कारण पूरे स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र के आवारा पशुओं ने ट्रचिंग ग्राउंड में डेरा जमा लिया है। कूड़ा खाकर ही पशु अपना पेट भर रहे हैं। जगह-जगह पर फैला कूड़ा पंचायत की सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है।
कोट्स
फरवरी 2017 में ट्रंचिंग ग्राउंड में दीवार का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। भूमि को लेकर कुछ समय तक स्वर्गाश्रम ट्रस्ट से नगर पंचायत का विवाद चल रहा था। फिलहाल विवाद का निस्तारण हो चुका है। दीवार के निर्माण कार्य मेें 28 लाख रुपये लग चुके हैं। बचे निर्माण के लिए और धनराशि की जरूरत है।
विज्ञापन
- मोहन प्रसाद गौड़, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम, जौंक