{"_id":"5d127bfb8ebc3e3c6c03944d","slug":"1561492457228-rishikesh-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को सीएम करेंगे कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 को सीएम करेंगे कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के कुंआवाला में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर के प्रस्तावित शिलान्यास का मंगलवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भर्ती सेंटर खुलने से राज्य के युवा लाभान्वित होंगे। उत्तराखंड में केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 42 करोड़ की लागत से कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर खुलने जा रहा है। 28 जून को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित कोस्ट गार्ड सेंटर के शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया करते हुए उन्होंने कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पंवार ने कहा कि डोईवाला विधानसभा को आदर्श रूप देने में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं के भर्ती के अवसर मिलेंगे, साथ ही आपदा प्रबंधन में ही इसका लाभ राज्य को मिल सकेगा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, राजपाल रावत, प्रमोद यादव, अजय सोनकर, अशोकराज पंवार, गणेश बहादुर, राजकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।