{"_id":"5cfebdffbdec2207272c64eb","slug":"15601986476-rishikesh-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। सोमवार को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान के नेतृत्व में छात्रों ने तिलक रोड से त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला गया। गांधी स्तंभ पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखकर बालिका को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अमरजीत धीमान ने कहा कि आए दिन बच्चों के साथ निर्मम घटनाएं हो रही हैं। अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई जो पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महिला व बाल सुरक्षा पर कठोर कानून बनाते हुए ऐसे लोगों के विरुद्घ फांसी की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। इस मौके पर शुभम गुप्ता, अरुण कुमार, अनुराग तिवाड़ी, मनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, अमित चौहान, मिथुन दीक्षित, संदीप कुमार, शिवम कुकरेजा, नैतिक तनेजा, संदीप तोमर, शोभित कुमार, मनीश अरोड़ा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन