फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   20 जून तक होंगे स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण

20 जून तक होंगे स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण

Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
20 जून तक होंगे स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राजकीय ऑटोनामस कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन अब आने वाली 20 जून तक होंगे। पहले यह तिथि 10 जून नियत की गई थी। कालेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी के अनुसार छात्र-छात्राओं को सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह कॉलेज प्रदेश में अकेला ऑटोनामस कॉलेज है। वर्तमान सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बीती 15 मई से शुरू हुई थी, जिसे अब 10 दिन के लिए और बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय ऑटोनामस कॉलेज उत्तराखंड का पहला ऐसा सरकारी कॉलेज है, जहां मोबाइल एप के जरिये भी घर बैठे छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने की सुविधा मुहैया कराई गई है। इससे छात्र-छात्राओं को साइबर कैफे तक जाने की जरूरत नहीं रह गई है। कॉलेज के प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी के मुताबिक आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को भी 25 जून तक बढ़ाया गया है। न केवल ऋषिकेश बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की भी पहली प्राथमिकता इस कॉलेज में दाखिला पा जाना है। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं का दाखिला होता है। कॉलेज में हर विषय में सीमित सीटें हैं।
विज्ञापन


स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए सीटें
राजकीय ऑटोनामस महाविद्यालय स्नातक प्रथम सेमेस्टर में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय तीनों में प्रवेश होने हैं। रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. दयाधर दीक्षित ने बताया कि कला संकाय (बीए) प्रथम सेमेस्टर में 540 सीटें, विज्ञान संकाय (बीएससी) प्रथम सेमेस्टर में 320 सीटें और वाणिज्य संकाय (बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर में 240 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed