{"_id":"5cfebde5bdec220728422674","slug":"15601986216-rishikesh-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मारक द्वार बनाने हंस फाउंडेशन ने दिए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मारक द्वार बनाने हंस फाउंडेशन ने दिए तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । रूसा फार्म गुमानीवाला में शहीद विकास गुरुंग की स्मृति में बनाया जा रहा स्मृति द्वार के निर्माण के लिए हंस फाउंडेशन ने शहीद के पिता रमेश गुरुंग को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा। सोमवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की पहल पर हंस फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने धनराशि का चेक भेंट किया।
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए विकास गुरुंग की स्मृति में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से चार लाख रुपये की लागत से रूसा फार्म गुमानीवाला में शहीद के स्मृति में द्वार का निर्माण करने की घोषणा की थी। यहां स्मृति द्वार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि ऋषिकेश के विगत वर्ष दो अन्य सैनिक भी शहीद हुए हैं, उनकी स्मृति में भी शहीद स्मारकों का निर्माण किया जाएगा।
अग्रवाल ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राण देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित कर दिए। हम उनकी स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए यदि कुछ प्रयास कर सके तो यह हमारा सौभाग्य होगा। इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, शिव कुमार गौतम, राजेश व्यास, लाल सिंह बोहरा, धर्म सिंह क्षेत्री, तुलसीराम क्षेत्री, यश बहादुर, जगमोहन रावत, मनवीर सिंह भंडारी, राजेंद्र पयाल, रंजीत थापा, अनीता प्रधान आदि मौजूद थे।