फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   रोहन क्रिकेट एकेडमी ने जीता टूर्नामेंट

रोहन क्रिकेट एकेडमी ने जीता टूर्नामेंट

Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
रोहन क्रिकेट एकेडमी ने जीता टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। द्वितीय श्रीनारायण सिंह खरोला अडंर-12 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोहन क्रिकेट एकेडमी के नाम रहा। उन्होंने दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी को पराजित किया। सोमवार को श्यामपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रोहन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून स्टार्स की टीम ने 30 ओवर में कुल 147 रन बनाए। इसमें अविरल भंडारी ने सर्वाधिक 46, राज तोपवाल ने 35 व शान खरोला ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, रोहन क्रिकेट एकेडमी की ओर से राहुल ने तीन, जबकि मोहित और सार्थक ने 1-1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र 16.2 ओवर में ही 148 रन बना लिए। टीम की ओर से आयुष ने नॉट आउट रहते हुए 66 और संस्कार ने भी नॉट आउट रहकर 35 रन बनाए। इसमें दून स्टार्स की ओर से शान और कृष्णा ने 1-1 विकेट लिए। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर आयुष को मैन ऑफ द मैच दिया गया, जबकि दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी के अविरल भंडारी को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, जिला कोषाध्यक्ष (सीएयू) धीरज खरे, ग्राम प्रधान श्यामपुर शाकुंबरी बिष्ट, जिला अध्य्क्ष टेक्निकल कमेटी (सीएयू) धनपाल खरोला, कोच अमित शर्मा, मैच के अंपायर योगेश कश्यप, मंजीत कुमार, अंतरिक्ष सनी, मान सिंह तोपवाल, रविंद्र भंडारी, राजवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed