फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शार्टकट मारने वाले विक्रम चालकों के लाइसेंस होेंगे निरस्त

शार्टकट मारने वाले विक्रम चालकों के लाइसेंस होेंगे निरस्त

Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
शार्टकट मारने वाले विक्रम चालकों के लाइसेंस होेंगे निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भीड़-भाड़ से बचने के लिए अब विक्रम चालक शार्टकट नहीं मार पाएंगे। पकड़े जाने पर विक्रम चालक के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को मुनिकीरेती थाना प्रभारी ने विक्रम यूनियन के पदाधिकारियों ने साथ एक बैठक की। बीते रविवार चौदह बीघा के स्थानीय लोगों ने बेतरतीब तरीके से गली मोहल्ले में घुसने वाले वाहनों पर आपत्ति जताई थी और समस्या के निवारण के लिए पुलिस को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए थाना प्रभारी मुनिकीरेती आरके सकलानी ने विक्रम यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो और विक्रमों को अपने निर्धारित रूट पर ही चलना होगा। भीड़ से बचने के लिए शार्टकट के चक्कर में जो ऑटो या विक्रम चालक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस आदेश को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में रामझूला विक्रम यूनियन के अध्यक्ष फेरू जगवानी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार, उपनिरीक्षक विकेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed