फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चिकित्सकों को दिया मरीजों के रिकार्ड का भौतिक सत्यापन पर प्रशिक्षण

चिकित्सकों को दिया मरीजों के रिकार्ड का भौतिक सत्यापन पर प्रशिक्षण

Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों को दिया मरीजों के रिकार्ड का भौतिक सत्यापन पर प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने संस्थान के चिकित्सकों को देश के सरकारी जिला अस्पतालों में उपलब्ध मरीजों के रिकॉर्ड का परीक्षण व उसके भौतिक सत्यापन का प्रशिक्षण दिया। सोमवार को मेडिकल एजुकेशन विभाग में आयोजित कार्यशाला में डॉ. कशिपा हरित व आशुतोष ने संस्थान के चिकित्सकों को अस्पतालों में आने वाले रोगियों से संबंधित जानकारियों का प्रशिक्षण दिया। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि टीम द्वारा संस्थान के फैकल्टी मेंबरों व चिकित्सकों को अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग, आंतरिक रोगी विभाग, ऑपरेशन थियेटर, टीकाकरण, अस्पताल में जन्में बच्चों व मृतकों आदि से जुड़े डाटा के सत्यापन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के नीति आयोग की ओर से देश के विभिन्न प्रांतों में सरकारी जिला अस्पतालों से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफोरमेशन सिस्टम के तहत उपलब्ध रोगियों से जुड़ी जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। बताया कि इसके बाद एम्स की प्रशिक्षित टीम देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जाकर रोगियों से जुड़ी जानकारियां जुटाएगी और उनका भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. नवनीत भट्ट, डॉ. रूबी गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी धर, डॉ. राजेश पसरीचा, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. बेला, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, डॉ. रंजीता, डॉ. मोहित, डॉ. मीनाक्षी खपरे, डॉ. प्रशांत दुर्गापाल, डॉ. संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed