{"_id":"5cfebb46bdec22072e6f9b56","slug":"156019794910-rishikesh-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी ने उतरकाशी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी ने उतरकाशी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
डोईवाला। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैम्पियनशिप में सोमवार को खेले गए मुकाबले में पौड़ी ने उत्तरकाशी को 17 रनों से हराकर बढ़त बनाई। मंगलवार को देहरादून और टिहरी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
सोमवार को माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर खेले गए मुकाबले में पौड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 198 रन बनाए। शुभम नैथानी ने 62 और यश रावत ने 57 रनों का योगदान दिया। उत्तरकाशी के सचिन, अभिषेक और अंशु ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरकाशी की पूरी टीम 40 ओवर में 181 रनों पर ढेर हो गई। सचिन रावत ने 65, सिकंदर ने 29 और सचिन चौहान ने 23 रन बनाए। पौड़ी के वंश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन, करन और ऋषि ने दो-दो विकेट लिए। पौड़ी ने 17 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। इस दौरान यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सचिव अमित गोयल, विनय शर्मा, अजय वैध, रोहन आर्य, प्रमोद बोरा और भगवान सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।