फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   टिहरी ने पौड़ी को दो विकेट से हराया

टिहरी ने पौड़ी को दो विकेट से हराया

Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
टिहरी ने पौड़ी को दो विकेट से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी की ओर से आयोजित इंटर स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में टिहरी ने पौड़ी को दो विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया। माउंट लिटरा जी स्कूल के मैदान में रविवार से इंटर स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू हो गए। यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन

50 ओवरों के मैच में पौड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 131 रन बनाए, जिसमें ऋषि रावत ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। टिहरी के महेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार, जयराज ने तीन और शुभम ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम छह खिलाड़ियों के नुकसान पर महज 76 रन ही बना पाई। बाद में प्रियांशु पंवार ने 56 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

टिहरी ने 42.1 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सचिव अमित गोयल ने बताया कि इंटर स्टेट प्रतियोगिता से ही राज्य की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विनय शर्मा, अजय वैध, मुकेश भंडारी, विजय जखमोला, भगत सिंह चौहान, कुलवीर उनियाल, अनिल वर्मा और रोहन आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed