फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   स्वामी चिदानंद के जन्मदिन पर धर्मगुरुओं ने दी बधाई

स्वामी चिदानंद के जन्मदिन पर धर्मगुरुओं ने दी बधाई

Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद के जन्मदिन पर धर्मगुरुओं ने दी बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन आश्रम में परमाध्यक्ष स्वामी चिदाननंद सरस्वती का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर गंगा आरती के बाद स्वामी के आदर्श जीवन पर आधारित आज का विवेकानंद नृत्य नाटिका का मंचन भी किया गया। सोमवार को स्वामी चिदानंद सरस्वती के जन्म दिन के मौके पर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी गुरुशरणानंद, संत मुरलीधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मौलाना कोकब मुस्तबा और अनेक धर्मगुरुओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती ने स्वामी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ, दीर्घायु व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शक्ति मिलती रहे ऐसी प्रार्थना मां गंगा से की। जन्मदिन के मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारत में हुआ। भारत की संस्कृति बड़ी महान है। भारत के पास विविधता में एकता का दर्शन है जो सभी को सम्मान देता है। जब तक भारत में यह संस्कृति, संस्कार और दर्शन जिंदा है तब तक भारत जिंदा रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने संदेश में मां गंगा से स्वामी चिदानंद के दीर्घायु की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed