फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   स्पर्श गंगा टीम ने गंगा तटों चलाया स्वच्छता अभियान

स्पर्श गंगा टीम ने गंगा तटों चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 03 Jun 2019 08:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
स्पर्श गंगा टीम ने गंगा तटों चलाया स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुनिकीरेती । स्पर्श गंगा मुनिकीरेती की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा तटों पर साफ सफाई की गई। रविवार को स्पर्श गंगा टीम के सदस्य आशीष कुकरेती के नेतृत्व में मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्णानंद घाट से नाव घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर स्वयंसेवी महिलाओं ने गंगा तटों पर फैली पॉलिथीन सहित लगभग एक क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया और नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को सौंप उसका निस्तारण किया।
विज्ञापन

टीम सदस्य आरती चौहान ने बताया कि यात्रा सीजन के चलते यात्री कूड़ा इधर उधर फेंककर चले जाते हैं। कुंभ मेला पार्किंग के साथ ही गंगा तटों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर विशेश्वरी उनियाल, सीमा बिजल्वाण, मीना मदवाण, उर्मिला कोहली, रामी सेमवाल, हेमलता मदवाण, रीमा पंवार, कमला देवी, कुसुम भंडारी, निर्मला बिजल्वाण, रीता सेमल्टी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
पर्यावरण सुरक्षा समिति मुनिकीरेती की ओर से साप्ताहिक गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई की। स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में आए तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर समिति की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल चौहान, रवि शास्त्री, धनीराम बिंजोला, मनोज मलासी, चंद्रवीर पोखरियाल, ललित पंवार, सुनील थपलियाल, हरिस्वरूप उनियाल, सत्येंद्र चौहान, विमल गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed