फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एनएच अधिकारियों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

एनएच अधिकारियों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Mon, 03 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
एनएच अधिकारियों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुनिकीरेती । ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर ने नेशनल हाईवे अधिकारियों पर तपोवन घुघतानी क्षेत्र में एनएच- 58 विस्तारीकरण में लगाए गए निशान के विपरीत एकतरफा कार्य करने का आरोप लगाया है। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर विनिता बिष्ट ने उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी के आदेशानुसार तपोवन काठ की पुलिया से लेकर आमखाला घुघतानी तल्ली तक सड़क के दोनों ओर विस्तार के लिए निशान लगाकर भूमि खाली करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

तपोवन काठ की पुलिया, क्रिया योग आश्रम से लेकर ऐरीजोना फैक्ट्री के सामने तक एक साइड कई दुकानें, भवन, पुलिस चौकी को ध्वस्त किया गया। इसमें जनता और जनप्रतिनिधियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। एनएच की ओर से क्रिया योग आश्रम से लेकर गौरव असवाल के घर तक कटिंग की गई और उसके बाद एकाएक विभाग ने कार्रवाई रोक दी। वर्तमान में उस समय लगाए गए निशान नहीं मिल रहे हैं। विभाग की ओर सीधे तौर पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि दूसरी साइड पर मात्र निशान लगाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय जनता व पीड़ित पक्ष भारी आक्रोश में है। बड़े-बड़े होटल मालिकों की मिलीभुगत से लगाए गए निशान तक रोड कटिंग नहीं की गई। स्थानीय जनता का कहना है कि यदि लगाए गए निशान तक कटिंग नहीं की गई तो काटी गई जमीन पर दोबारा निर्माण किया जाएगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी से तपोवन क्षेत्र के अंतर्गत रोड कटिंग में लगाए गए निशान को फिर से चिह्नित करने आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
राजस्व विभाग के मानचित्र के अनुसार ही निशान लगाकर रोड की कटिंग की जा रही है। जहां तक एक होटल के सामने रोड कटिंग न करने का आरोप लगाया जा रहा है उस होटल के सामने 25 किलोवाट की विद्युत तार गुजर रही है। इसके लिए विभाग को विद्युत तार हटाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत तार हटाने के बाद लगाए गए निशान तक कटिंग की जाएगी।
- मृत्यंजय शर्मा एनएच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed