फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   रंग बिरंगी राफ्टों से गुलजार हुई गंगा घाटी

रंग बिरंगी राफ्टों से गुलजार हुई गंगा घाटी

Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
रंग बिरंगी राफ्टों से गुलजार हुई गंगा घाटी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। वीकेंड पर गंगा घाटी रंग बिरंगी राफ्टों से गुलजार रही। बड़ी संख्या मेें पर्यटक राफ्टिंग करने के लिए पहुंचे। राफ्टिंग के दौरान गंगा में अठखेलियां कर पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। रविवार को दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल आदि प्रदेशों से राफ्टिंग करने के लिए पर्यटक तीर्थनगरी पहुंचे।
विज्ञापन

मुनिकीरेती, खाराश्रोत, लक्ष्मणझूला, शिवपुरी स्थित राफ्टिंग कार्यालयों में राफ्टिंग करने के लिए पर्यटकों की भीड़ जमा रही। मैरीन ड्राइव से लेकर रामझूला तक बड़ी संख्या में गंगा घाटी में राफ्टें नजर आईं। इस दौरान पर्यटकों ने रैपिडों और क्लिफ जंप का आनंद भी उठाया। राफ्टिंग करने आए पर्यटकों की खासी भीड़ बढ़ने से राफ्टिंग व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन


वाहनों का दबाव बढ़ने से लगा जाम
राफ्टिंग करने आए अधिकांश पर्यटक अपने वाहनों में तीर्थनगरी पहुंचते हैं। पीडब्ल्यूडी खाराश्रोत पहुंचने पर अधिकांश बाहरी वाहनों को शिवानंद और माता कुटी पार्किंग के लिए भेजा जाता है। शिवानंद पार्किंग के समीप बेतरतीब और बेहिसाब चलने वाले वाहनों के कारण यहां अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। रविवार को भी बाहरी वाहनों के गलत संचालन के कारण कई बार जाम जैसी समस्या से स्थानीय लोगों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed