फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ‘सत्कर्म करने को प्रेरित करती है भागवत कथा’

‘सत्कर्म करने को प्रेरित करती है भागवत कथा’

Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
‘सत्कर्म करने को प्रेरित करती है भागवत कथा’
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । इस कलिकाल में जो मनुष्य श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है उसका यह लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। भागवत कथा हमें सत्कर्म और सद्भाव करने के लिए प्रेरित करती है। रविवार को मायाकुंड स्थित आश्रम परिसर से स्वामी कृष्णाचार्य के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा आश्रम परिसर से शुरू होकर त्रिवेणी घाट गंगा तट पर पहुंची। गंगा तट पर गंगा पूजन के साथ ही कलश पूजन किया गया।
विज्ञापन

पूजन के बाद कलश में गंगा जल भर कर कलश यात्रा नगर भ्रमण कर दोबारा आश्रम पहुंची। कलश यात्रा के बाद कथा वाचक स्वामी कृष्णाचार्य ने कथा प्रेमियों को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया गया। उन्होंने कहा कि इस कलिकाल में श्रीमद्भागवत कथा ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य को आध्यात्म के मार्ग पर आगे ले जाता है। भागवत कथा हमें सत्कर्म और सद्भाव करने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर गोपालाचार्य, रवि शास्त्री, सरोज शर्मा, विनय पंत, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, अवनीश शर्मा, अनिता, दीपिका, राजेंद्र प्रसाद, महिमानंद रतूड़ी, ऊषा गैरोला, कृष्णा डोभाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed