{"_id":"5c79951ebdec22737d20deca","slug":"151551471902-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी का पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी का पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तराखंड बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। पहले दिन 12वीं कक्षा का हिंदी का पहला पेपर था। प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। पहले ही दिन सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर औचक छापामार कार्रवाई की। सुबह दस बजे से एक बजे तक की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरों पर अलग खुशी दिखाई दी। शुक्रवार पहले ही दिन ब्लॉक के परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने छापा मारा।
नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में पहले पेपर में ही सचल दस्ता पहुंचा और पंजीकृत परीक्षार्थियों की जांच की। इस दौरान टीम को एक भी नकलची नहीं मिला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर शुक्रवार को 198 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने पेपर दिए। सचल दल को परीक्षा बेहद सुचारु देखने को मिली। विद्यालय स्तर पर नकलविहीन परीक्षा संचालित करने के लिए प्रभावी व्यवस्थाओं को बनाया गया है। शनिवार आज हाईस्कूल हिंदी का पेपर रहेगा।