{"_id":"5c799448bdec2229d2398c36","slug":"151551471688-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीपीएल में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीपीएल में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर
विज्ञापन
Premchand Aggarwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आईडीपीएल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने को लेकर वार्ता की। इस मौके पर सचिव दिलीप जावलकर भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आईडीपीएल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर स्थापित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके स्थापित होने से पर्यटन व तीर्थाटन के क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होगी साथ ही व्यावसाय की गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि आईडीपीएल रियासी क्षेत्र व कृष्ण नगर कॉलोनी के अस्तित्व को बचाना जरुरी है। वर्षों से लोग इन क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्ग व विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आईडीपीएल रियासी क्षेत्र व कृष्ण नगर कॉलोनी के अस्तित्व को बचाए रखने व विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ ऋषिकेश विधानसभा में विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ।