{"_id":"5c744bb0bdec2211a00c8ba7","slug":"151551125424-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने भेजा 522 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने भेजा 522 करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । नगर पालिका मुनिकीरेती ने क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए लगभग 500 करोड़ का प्रस्ताव कुंभ मेला प्रशासन को भेजा है। नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष लाखों तीर्थ यात्रियों का आवागमन बना रहता है। बजट के अभाव में क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा करना संभव नहीं है। इसके लिए नगर पालिका ने लगभग 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव कुंभ मेला प्रशासन को भेजा है। इसमें नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों का निर्माण, आस्था पथ, नाव घाट, लक्ष्मणझूला मार्ग पर फैंसी स्ट्रीट लाइट व एलईडी लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।
वहीं कुंभ मेला पार्किंग के तहत मल्टी परपज डबल स्टोरी पार्किंग निर्माण के लिए 22 करोड़ का प्रस्ताव पीडब्लूडी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला पार्किंग से वेद निकेतन तक थ्री लेन ब्रिज का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा हो जाएगा। थ्रीलेन ब्रिज बनने के बाद कुंभ मेला पार्किंग में वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। इसके लिए कुंभ मेला पार्किंग का विस्तारीकरण होना नितांत आवश्यक है। कुंभ मेला प्रशासन से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।