फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जौलीग्रांट से पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू

जौलीग्रांट से पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू

Sat, 05 Jan 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट से पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जौलीग्रांट से पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को उड़ान योजना से सस्ती हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 24 हवाई यात्रियों को लेकर एयर इंडिया के 42 सीटर विमान ने पंतनगर के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अंतरराज्यीय हवाई सेवाओं को विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। इस हवाई सेवा से देश विदेश से आने वाले यात्रियों का समय बच सकेगा। वहीं, स्थानीय यात्रियों को सस्ती हवाई सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा शुरू होने से देहरादून कुमाऊं मंडल हवाई सेवा से जुड़ गया है। बताया कि यह सेवा सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। इस दौरान राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के अलावा एयर इंडिया के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed