फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   150 kg rajam sale in one week

एक सप्ताह में बिका डेढ़ सौ कुंतल राजमा

Sat, 30 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 30 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
150 kg rajam sale in one week

पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरकार की ओर से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई गई राजमा की दाल को डोईवाला में अच्छा रिस्पांस मिला है। करीब 35 राशन की दुकानों में डेढ़ सौ कुंतल राजमा की बिक्री होने से विभाग में भी उत्साह है। जल्द ही अन्य दालों को नियंत्रित दरों पर राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराने की योजना है।

विज्ञापन


खुले बाजार में दालों की कीमतों में उछाल को देखते हुए डोईवाला में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आपूर्ति विभाग ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राजमा की दाल उपलब्ध कराई थी। सप्ताह भर में इसके अच्छा परिणाम आने से विभागीय अधिकारी खुश है। सरकार ने छवि नामक स्वास्थ्यवर्द्धक और जैविक राजमा राशन की दुकानों पर मुहैया कराई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि देहरादून शहर में जो राजमा महज दस कुंतल बिकी, वहीं डोईवाला क्षेत्र की दुकानों में 150 कुंतल की बिक्री हुई। अधिकारियों की मानें तो राजमा के प्रति उपभोक्ताओं की रुचि को देखते हुए चना, मूंग और उड़द आदि दालों को भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक विभूति जुयाल ने बताया कि राशन की दुकानों में राजमा सस्ती दरों पर मिलने से खुले बाजार में भी दाम कम हो गए हैं। अन्य दालों को भी जल्द उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed