फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   15 thousand pilgrims will be able to visit Kedarnath in a day

केदारनाथ में एक दिन में 15 हजार यात्री कर पाएंगे दर्शन

Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 thousand pilgrims will be able to visit Kedarnath in a day
01 आईएसबीटी में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण करते तीर्थयात्री। - फोटो : RISHIKESH
केदारनाथ में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शासन की ओर से प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या का निर्धारण का ट्रांसपोर्टरों ने भी मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन

मंगलवार को शासन की ओर से केदारनाथ में यात्रियों के दर्शन करने की क्षमता 15 हजार और यमुनोत्री में दर्शन करने की क्षमता पांच हजार कर दी गई है। यात्रियों की संख्या निर्धारण करने के बाद पंजीकरण काउंटर पर अब यात्रियों को दर्शन करने की तारीख मिल रही है। आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण काउंटर पर केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को 20 मई की तिथि मिल रही थी। टीजीएमओ कंपनी के सचिव हिम्मत सिंह रावत ने बताया कि एक ओर से सरकार 30 लाख यात्रियों का आने का दावा कर रही है। वहीं केदारनाथ में एक दिन में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 15 हजार तय करने से बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। जो यात्री अपना प्लान बनाकर अपने घर से चले हैं। यदि ऋषिकेश पंजीकरण के दौरान उन्हें 15 दिन बाद की तिथि दर्शन के लिए मिलती है तो वह परेशान हो जाएंगे। सरकार को व्यवस्था दुरुस्त कर केदारनाथ में दर्शन करने वालों की संख्या 30 हजार करनी चाहिए। वहीं ट्रांसपोर्टर मदन कोठारी ने बताया कि कई यात्रियों ने हेली सर्विस के टिकट बुक करा रखे हैं। यदि उन्हें उस दिन दर्शन करने की तिथि नहीं मिलती है तो टिकट बेकार हो जाएगा। सरकार को केदारनाथ में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर यात्रियों के दर्शन करने के लिए संख्या वाला आदेश वापस ले लेना चाहिए।
विज्ञापन

केदारनाथ में एक दिन में दर्शन करने वाले यात्रियों की 15 हजार करने और यमुनोत्री में पांच हजार करने का शासन की ओर से फैसला लिया गया है। यह फैसला स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर यात्रियों की सुविधा को लेकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके श्रीवास्तव, चारधाम यात्रा प्रशासन के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed