फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   14 km rail tunnel completed

विभिन्न फेज में 14 किलोमीटर रेल सुरंग का निर्माण हुआ पूरा.

Wed, 15 Sep 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
14 km rail tunnel completed
योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अलग-अलग फेस में करीब 14 किलोमीटर सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है। परियोजना के सभी नौ पैकेजों पर काम चल रहा है। सबसे लंबी सुरंग पैकेज नंबर-4 में बनाई जानी है। सुरंग की 14.70 किलोमीटर की होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने योगनगरी रेलवे स्टेशन को देखा। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बातचीत की। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अभी योगनगरी रेलवे से छह गाड़ियों का ही संचालन अलग दिनों में होता है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के कार्यालय में प्रजेंटेंशन के माध्यम से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की प्रगति देखी। रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक अलग-अलग फेस में करीब 14 किलोमीटर से अधिक सुरंग का निर्माण हो चुका है। परियोजना के सभी नौ पैकेज पर काम चल रहा है। पैकेज-4(देवप्रयाग से जनासू) में सबसे लंबी सुरंग बनाई जानी है, जिसकी लंबाई 14.70 किमी है। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलव लाइन के काम को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे लाइन के निर्माण के दौरान जो भी रुकावट आएगी उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और सुरंग बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि तय समय पर निर्माण पूरा होगा। इसके बाद उन्होंने गूलर, शिवपुरी क्षेत्र में रेलवे सुरंगों के निर्माण के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इस अवसर पर दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट सुबोध उनियाल उनियाल, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओपी मालगुडी, जीएम आरवीएनएल अजीत कुमार यादव, जीएम आरवीएनएल मनोज कुमार पांडे, डीजीएम भूपेंद्र सिंह, विजय डंगवाल, अरुण कुमार शर्मा, वीएस मशाली, एजीएम रविकांत, सुरेंद्र कुमार, विकास बहुगुणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed