फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   परमिट शर्तों के उल्लंघन में यूपी की बस सीज

परमिट शर्तों के उल्लंघन में यूपी की बस सीज

Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
परमिट शर्तों के उल्लंघन में यूपी की बस सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में परमिट शर्तों का उल्लंघन करने और अवैध रूप से संचालन करने पर परिवहन विभाग ने उत्तर प्रदेश की एक बस को सीज कर दिया। बस में छत्तीसगढ़ से आए 19 तीर्थयात्री सवार थे। यात्रियों को संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति ने बस का बंदोबस्त कर चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया। बस हरिद्वार कोनार्क ट्रेवल एजेंसी से बुक कराई गई थी। सोमवार सुबह एक बस यूपी-12एटी-7663 बस ट्रांजिट कंपाउंड पहुंची। बस में सवार सभी यात्री फोटो मैट्रिक पंजीकरण कराने के लिए लाइन में लगे।
विज्ञापन

इसी बीच रोटेशन के पदाधिकारियों को बस के अवैध रूप से संचालन की आशंका हुई। इसकी सूचना रोटेशन कर्मी आशुतोष तिवारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर प्रवर्तन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और बस का ग्रीन कार्ड जांचा। इस दौरान ग्रीन कार्ड अनफिट पाया गया। बस को मौके पर से ही प्रवर्तन अधिकारी ने सीज कर दिया। परिवहन विभाग की ओर से हफ्ते भर में चारधाम यात्रा को जाने वाली छह डग्गामार बसों को सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोट्स
बस के ग्रीन कार्ड में न ही होलोग्राम लगा हुआ था और ना ही सही यात्री सूची के जरिये ग्रीन कार्ड बनाया गया था। स्थानीय व्यावसायियों के हितों को नुकसान को देखते हुए बस पर सीज की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा चालक बिना ड्रेस पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज श्रीवास्तव, प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed