फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   जुमलों वाली सरकार से तंग आ चुकी है जनता

जुमलों वाली सरकार से तंग आ चुकी है जनता

Fri, 29 Mar 2019 01:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जुमलों वाली सरकार से तंग आ चुकी है जनता
अंबरीश कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
डोईवाला। केंद्र सरकार ने पांच साल में ऐसा कुछ नहीं किया जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा सके। जनता जुमलों पर आधारित सरकार से तंग आ चुकी है।
विज्ञापन

ये बातें हरिद्वार संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सभा में कहीं। अंबरीश ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह कर पांच साल का शासन किया है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के लिए योजनाएं बनाई हैं। कांग्रेस ने जरूरतमंदों को सालभर में निश्चित धनराशि देने का एलान किया है। इससे समानता के अवसर बढ़ेंगे। सभा में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, रणजीत सिंह बॉबी, जसवंत सिंह, मोहित नेगी, राजबीर सिंह खत्री, नवीन मिश्रा, हाजी अमीर हसन, मनोज नौटियाल, अब्दुल रज्जाक, बलविंदर सिंह, संजय खत्री, धीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर माजरी ग्रांट में भी कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार ने सभा कर केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। यहां कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ जिला सचिव शेर सिंह सक्सेना, प्रदीप पाल, हरदयाल सिंह सैनी, सुखविंदर मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed