फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर अस्पताल परिसर किया साफ

बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर अस्पताल परिसर किया साफ

Sun, 24 Feb 2019 01:58 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर अस्पताल परिसर किया साफ
बाबा हरदेव सिंह - फोटो : ANI
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। संत निंरकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह महाराज की 65वीं जयंती पर सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शनिवार को देहरादून रोड स्थित प. शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय अस्पताल में बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती पर स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सुबह साढ़े सात बजे संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, सेवादल और संगत के महात्माओं ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही अस्पताल परिसर साफ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं की ओर से अस्पताल पार्क में फलदार और अशोक वृक्ष के पौधे रोपे गए। अनिता ममगाईं ने निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन ने बाबा के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर जन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है। अस्पताल प्रबंधन डॉ. एनएस. तोमर ने कहा कि चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों ने मेहनत और लग्न से सफाई कार्य किया ये केवल निरंकारी मिशन में ही देखने को मिलता है। डॉ. बृजेश भारद्वाज ने कहा की निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जैसी विभूतियां केवल भारत में ही हुई है, ये हमारे लिये गौरव की बात है।
विज्ञापन

इस मौके पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन इंचार्ज अल्का, ब्रांच संचालक दुष्यंत कुमार वैद्य, महादेव कुडियाल, धमेंद्र पयाल, राजन निरंकारी, कृष्नानंद खंडूरी, जीएस चौहान, सुरेंद्र कथुरिया, आशाराम गैरोला, बिजेंद्र चौधरी, पृथ्वी रमोला, अवनीत, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed