{"_id":"5c477385bdec22738004e6c3","slug":"131548186501-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति के सचिव का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति के सचिव का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
उत्तराखंड गन्ना समिति कर्मचारी एसोसिएशन डोईवाला इकाई का गन्ना विकास कमीशन नहीं मिलने पर की जा रही कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन आंदोलनकारियों ने गन्ना समिति सचिव का घेराव कर आक्रोश जताया। कहा कि समिति चीनी मिल पर भुगतान करने का दबाव बनाए। इससे पहले धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों को संगठन की ओर से समर्थन दिया।
चौधरी ने कहा कि कर्मचारी हित में हो रहे संघर्ष में कांग्रेस उनको समर्थन देगी। चीनी मिल यूनियन के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोहरा ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों संबंधी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कराया जाएगा। गन्ना समिति के पदाधिकारी गजेंद्र रावत ने बताया कि यदि गन्ना कमीशन भुगतान नहीं मिला तो समिति के कामों में रुकावट आएगी। गन्ना समिति कर्मचारी एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि चीनी मिल जब तक अवशेष गन्ना कमीशन भुगतान नहीं करती है तब तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।
धरनास्थल पर सुरेंद्र दत्त, प्रमोद कांबोज, मुहम्मद नदीम, अमित तिवारी, सुशील कुमार, राजेश देवी, संतोष नेगी, बंदेश शर्मा, सुखदेव सिंह, लोक पाल मौजूद रहे। कर्मचारियों के आंदोलन को रणजीत सिंह बॉबी, गुरदीप सिंह, अजय कुमार और नरेंद्र कुमार आदि ने भी समर्थन दिया।