फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   130 young researchers presented research work

एम्स में दूसरे दिन 130 युवा शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए

Wed, 08 Dec 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
130 young researchers presented research work
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोसाइटी ऑफ यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट्स, भारत की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जैव चिकित्सा अनुसंधान वार्षिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न अनुसंधान संस्थानों के 130 युवा शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्य को प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

54 युवा वैज्ञानिकों ने मौखिक रूप से अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए, जबकि 75 युवा शोधकर्ताओं ने पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने रिसर्च को प्रस्तुत किया। फार्मास्यूटिकल साइंसेज वर्ग के मौखिक शोध प्रतियोगी कार्यक्रम को पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. अवनीश पांडेय, नाइपर मोहाली की डॉ. दीपिका बंसल, डॉ. शरणजीत सिंह, नाइपर हैदराबाद के डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, एम्स दिल्ली के डॉ. हरलोकेश नारायण यादव, आईआईटीआर लखनऊ के डा. प्रदीप कुमार शर्मा, नेशनल ब्रेन रिसर्च इंस्टीट्यूट के डा. जीवन ज्योति ने सामूहिक रूप से संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. दीपिका यादव, जेएनयू दिल्ली के डॉ. राकेश कुमार त्यागी, डॉ. शैलजा सिंह, बलरामजी ओमर, प्रो. शैलेंद्र हांडू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो-
एम्स में यशपाल राजपूत और गजेंद्र चौधरी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश, एम्स जोधपुर, सीएसआईआर आईटीआर लखनऊ, पीजीआई चंडीगढ़, नाइप मोहाली, सीएसआईआर लखनऊ और जेएनयू दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एम्स में पांच दिवसीय थर्ड नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में पीएनबी के देहरादून ईस्ट के सर्किल हेड यशपाल सिंह राजपूत ने प्रतियोगिता में जुटे वैज्ञानिकों व चिकित्सकों को अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था की ओर से पीएनबी के सर्किल हेड यशपाल सिंह राजपूत को और एम्स के गेट नंबर दो स्थित पीएनबी शाखा के मुख्य प्रबंधक गजेंद्र चौधरी को बेहतर ग्राहक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। पीएनबी शाखा के प्रबंधक गजेंद्र चौधरी ने बताया कि पीएनबी में चिकित्सकों के लिए स्पेशल स्कीम पीएनबी डॉक्टर्स डिलाइट है। साथ ही अभी हमारे फेस्टिवल बोनान्जा चल रहा है। इसके तहत होम लोन, वाहन लोन व पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फी व डॉक्यूमेंटेशन चार्ज पर शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। बैंक में पर्सनल लोन मासिक सेलरी का 24 गुना या अधिकतम 20 लाख रुपये दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed