फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शॉर्ट फिल्म ‘फर्स्ट टाइम वोटर’ का हुआ लोकार्पण

शॉर्ट फिल्म ‘फर्स्ट टाइम वोटर’ का हुआ लोकार्पण

Sat, 04 May 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट फिल्म ‘फर्स्ट टाइम वोटर’ का हुआ लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। गढ़वाल महासभा के बैनर तले निर्देशक गोविंद शाह द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म (वीडियो एलबम) फर्स्ट टाइम वोटर का लोकार्पण किया गया। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जाधारी राज्य मंत्री भगतराम कोठारी, गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजे नेगी, समाज सेवी पुष्पा नेगी, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष उषा जोशी, पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, मनीष बनवाल, अनीता रैना ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर दर्जाधारी राज्यमंत्री भगतराम कोठारी ने कहा कि वोट देना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। इसके लिए हम सब की जिम्मेदार व हिस्सेदारी बहुत जरूरी है। एलबम के निर्देशक गोविंदा शाह ने बताया कि इससे पूर्व भी उनकी वीडियो एलबम इंतकाम, याराना, जुनून, दोस्ती और प्यार लांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनकी पुलवामा अटैक पर आधारित एलबम को दर्शकों ने बहुत अधिक पसंद किया था। इस अवसर पर रोमा सहगल, माधवी गुप्ता, जगनमोहन नेगी, एलबम के कलाकार मधु सिंह, आराधना, तनु चावला, विशाल गोस्वामी, अभिषेक, विक्की, सचिन, गोविंद साह, सूरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


माहेश्वरी फिल्मस ने किया हिंदी गाना दिल का परिंदा लांच
डोईवाला। माहेश्वरी फिल्मस ने पहली बार हिंदी गाना दिल का परिंदा लॉच किया है। बैनर का दावा है कि उत्तराखंड में यह कुछ अलग तरह का गाना है। प्रोड्यूसर शोभा चौहान ने बताया कि दिल का परिंदा रोमांटिक गीत है। गीत के बोल शाकी अंसारी राजू पुरी ने लिखे है। संगीत अमित कपूर ने दिया है। गीत को आवाज कार्तिक शाह और प्रियंका पंवार ने दी है। गाने में अभिनय शुभांगी देवली और कार्तिक शाह ने किया है। उत्तराखंड के वरिष्ठ अभिनेता अशोक चौहान ने बताया कि राज्य की खूबसूरत वादियों के साथ गाने को शूट किया गया है। ड्रोन कैमरे की मदद से पर्वतीय क्षेत्रों के चित्र गाने के लिए कैद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed