फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   स्टेटिक टीम ने कार से बरामद किए 5.64 लाख

स्टेटिक टीम ने कार से बरामद किए 5.64 लाख

Fri, 29 Mar 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्टेटिक टीम ने कार से बरामद किए 5.64 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के मद्देनजर गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने बृहस्पतिवार को एक कार से पांच लाख 64 हजार रुपये बरामद किए हैं। रकम के बारे में उचित जानकारी और दस्तावेज न दिखा पाने के कारण रकम सील कर दी गई है। यह रकम कोषागार में जमा की जाएगी।
लोकसभा चुनाव के तहत एसएसटी ने बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी के अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगलात बैरियर के पास से देहरादून की ओर से आ रही एक कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार से पांच लाख 64 हजार रुपये बरामद किए गए। अठूरवाला निवासी कार चालक जयप्रकाश शाह से एसएसटी प्रभारी मोहनलाल ने रकम के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जयप्रकाश निजी कार्य के लिए रकम ले जाने की दलील देता रहा, लेकिन कोई सबूत नहीं दे पाया। इसके चलते टीम ने बरामद रकम सील कर उप जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने बताया कि दस्तावेज न दिखा पाने पर रकम सील की है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। उक्त रकम देहरादून स्थित कोषागार में जमा करा दी जाएगी। जब पर्याप्त दस्तावेज पेश होंगे तो रकम वापस की जा सकती है अन्यथा जब्त रहेगी। नियमानुसार 50 हजार से ज्यादा की नकदी नहीं ले जाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed