{"_id":"5c6db86fbdec2273863327ec","slug":"121550694511-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछला बिल जमा फिर भी बकाया बताकर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछला बिल जमा फिर भी बकाया बताकर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऊर्जा निगम की लापरवाही की मार ग्राहकों को झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि जिस बिल का भुगतान किया जा चुका है, उसे बकाया बताकर नए बिल के साथ जोड़कर ग्राहक को भेजा गया। श्यामपुर भल्लाफार्म निवासी बाल सिंह राणा ने बताया कि उनके पिता के नाम पर बिजली का कनेक्शन है। पिछले वर्ष नौ अक्तूबर से 11 दिसंबर तक का 2041 रुपये का बिल उन्होंने 26 दिसंबर को बाईपास स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय में जमा किया था।
अब विभाग की ओर से उन्हें 11 दिसंबर से 16 फरवरी तक के बिजली का बिल 4730 रुपए दिया गया है। इस बिल में पिछला जमा किया हुआ 2041 रुपए का बिल भी बकाया दिखाकर भेजा गया है। इस संबंध में जब उन्होंने कार्यालय जाकर बात की तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि पिछला बिल जमा नहीं है। जब उन्होंने मीटर रीडर से वार्ता की तो उसने बिल की रसीद को गलत ठहरा दिया। उसका तर्क था कि उसके रजिस्टर में पिछले बिल की रीडिंग अभी भी दर्ज है। लिहाजा बिल का भुगतान नहीं किया गया है।
कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, मेरी इसी माह ज्वाइनिंग हुई है। शिकायतकर्ता अपनी बात बृहस्पतिवार को रखे, रसीद और नया बिल देखकर ही कार्रवाई कर पाऊंगा।
विज्ञापन
- राजीव श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी