{"_id":"5c5ddf2abdec224bbb209d0a","slug":"11549655850-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां धारी देवी डोली ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां धारी देवी डोली ने किया गंगा स्नान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । सिद्धपीठ मां धारी देवी की दिव्य डोली व पंच स्नान यात्रा ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर मां गंगा स्नान के लिए पहुंचीं। मां धारी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि उत्तराखंड के इष्ट देवी देवताओं की देव लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन व धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत के प्रचार प्रसार के लिए पांच दिवसीय पंच स्नान धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत प्रथम पड़ाव में मां धारी देवी की डोली ऋषिकेश में मां गंगा के स्नान के लिए लाई गई है।
ऋषिकेश में डोली यात्रा का स्वागत गढ़वाल महासभा की ओर से पुष्प वर्षा कर किया गया। महासभा के महासचिव उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि मां गंगा स्नान के बाद मां धारी देवी की डोली रात्रि विश्राम के लिए देवप्रयाग जाएगी। देवप्रयाग संगम में डोली यात्रा का स्वागत व स्नान कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर राजे सिंह नेगी, कमल सिंह राणा, आरसी भट्ट, उपेंद्र भंडारी, उमादत्त जुगरान, राम प्रसाद सेमवाल, हरीश राणा, संजय सिंह, रवि कुकरेती, केसव पाटिल, विनोद जुगलान, राजकुमारी जुगलान आदि मौजूद थे।