फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   11.22 Crore Sewer Line to be Laid in Haripur Kalan

Rishikesh News: हरिपुर कलां में बिछेगी 11.22 करोड़ की सीवर लाइन

Sat, 26 Sep 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 26 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
11.22 Crore Sewer Line to be Laid in Haripur Kalan
-3.23 किमी लंबी सीवर लाइन से हजारों लोगों को जलभराव और गंदगी से मिलेगी निजात
विज्ञापन

ऋषिकेश। हरिपुर कलां स्थित भगत सिंह कॉलोनी में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने 11.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3.23 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस सीवर लाइन के निर्माण से भगत सिंह कॉलोनी के हजारों परिवारों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गंदगी की समस्या के लिए निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सीवरेज नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और काम को तय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता मीनाक्षी, स्वामी ललितानंद महाराज, जिपं सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला, प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, शिवानी भट्ट, मनोज शर्मा, राहुल अग्रवाल, सोहनलाल कुकरेती, सुंदरलाल गौड़, प्रीति बहुखंडी, आशीष कुकरेती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed