फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अधिकारियों पर गोपनीय आख्याएं गायब करने का आरोप

अधिकारियों पर गोपनीय आख्याएं गायब करने का आरोप

Sat, 30 Mar 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों पर गोपनीय आख्याएं गायब करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । जिला पौड़ी के अंतर्गत यमकेश्वर ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षकों ने अधिकारियों पर गोपनीय आख्याएं गायब करने का आरोप लगाया है। बताया कि शिक्षा विभाग में प्रतिवर्ष सभी शिक्षकों की ओर से गोपनीय आख्याएं (करेक्टर रोल) सीआर भरी जाती है। इनको संस्था अध्यक्ष संबंधित अध्यापक की सीआर पर टिप्पणी करके उसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित करता है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ अध्यापकों ने आरोप लगाया है कि उनकी गोपनीय आख्याओं को विगत काफी समय सेे गायब किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन प्रवक्ताओं का हेड मास्टर व प्रधानाचार्य के पद पर प्रमोशन होता है, उन्हें सूचित किया जाता है कि उनकी सीआर विभाग को नहीं मिल रही है। लिहाजा फिर भेजा जाए। प्रवक्ता वेतन क्रम के शिक्षकों की सीआर पहले खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अपर शिक्षा निदेशक और शिक्षा निदेशक कोेपहुंचती है। ऐसी कार्यप्रणाली से संबंधित शिक्षकों का अधिकांश समय सीआर प्रपत्र क्रय करने, उनको भरने और व्यक्तिगत रूप से डाक से भेजने में बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
- इस मामले में अभी तक किसी शिक्षक की शिकायत नहीं आई है। कार्यालय पहुंचने पर शिक्षकों की सीआर को आगे भेज दी जाती है। कई शिक्षक खुद अपनी सीआर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा देते हैं। उनका समय पर जवाब दिया जाता है। अगर कोई ऐसी शिकायत शिक्षकों की ओर की जाती है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कोठियाल, खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed