फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   वासु की हत्या के बाद खौफ में अभिभावक

वासु की हत्या के बाद खौफ में अभिभावक

Sat, 30 Mar 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
वासु की हत्या के बाद खौफ में अभिभावक
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। चिल्ड्रन होम अकादमी भोगपुर में सातवीं कक्षा के छात्र वासु की हत्या के बाद अन्य बच्चों के अभिभावक भी खौफ में है। अकादमी में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक अपनों की कुशलक्षेम लेने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को करीब एक दर्जन अभिभावक अकादमी पहुंचे और बच्चों से मिलकर उनका हालचाल जाना। विद्यालय में काफी संख्या में स्थानीय परिवारों के बच्चे भी अध्ययन के लिए जाते हैं। रानीपोखरी के एक अभिभावक ने छात्र की मौत को दुखद बताते हुए कहा कि अभिभावक समुदाय से इस घटना से आहत है। ऐसा किसी के भी साथ घटित होना दुखद है।
विज्ञापन

भट्नगरी के एक अभिभावक का कहना है कि प्रकरण में शामिल दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। शैक्षिक सत्र पूरा होने के बाद सभी अभिभावकों को एकजुट कर इस मामले को लेकर निर्णय लिया जाएगा। गाजियाबाद से आई सुनीता का कहना है कि वे पहले भी स्कूल आ चुकी हैं। घटना के बारे में सुना तो वे भागी चली आईं। उनके दो बच्चे यहां पढ़ते हैं। एक सातवीं और दूसरा छठवीं कक्षा में पढ़ता है। जो हुआ वह किसी और बच्चे के साथ न हो ये सुनिश्चित करना चाहिए। सुनीता का दर्द ये भी है कि वह बच्चों को स्कूल से निकाल भी लें तो कहां ले जाएंगे। मजबूरी है कि यहीं पढ़ाना है। सारा प्रयास होना चाहिए कि बच्चों का भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन


पहले से ध्यान देते तो हालात ऐसे न होते
सावित्री देवी का बच्चा भी चिल्ड्रन होम में पढ़ता है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने पहले से अनुशासन और व्यवस्था पर ध्यान दिया होता तो हालात ऐसे बुरे न देखने पड़ते। कहा कि अंदरखाने उन्हें भी डर है कि एक बच्चे के साथ वारदात हुई है कल को अन्य बच्चों के साथ कहीं कुछ न हो जाए। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति सामान्य करने की कोशिश हो रही है। आगे से कोई चूक नहीं होगी। स्कूल प्रबंधन के भरोसे पर यकीन कर बच्चे की आगे की पढ़ाई यहीं से करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर है कि कहीं फिर कोई घटना न हो जाए
बनवारी भी अपने बच्चों को देखने के लिए चिल्ड्रन होम अकादमी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे को देखकर दिल थोड़ा शांत हुआ। डर अब भी है कि आगे भी कहीं ऐसी घटना न हो जाए। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने यकीन दिलाया है कि सब कुछ ठीक कर दिया जाएगा। बनवारी की भी वही मजबूरी है जो बाकी परिजनों की है। वे कहते हैं कि हमारे जैसे लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाना भी पहाड़ का सफर तय करने जैसा होता है। ऐसे में बच्चों को यहां पढ़ाकर उनका भविष्य उज्ज्वल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed