{"_id":"5c9bcb98bdec22764d26ef95","slug":"111553714072-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली के माध्यम से क्षय रोग के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली के माध्यम से क्षय रोग के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में एसआरएचयू के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के कम्युनिटी विभाग की ओर से बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मेडिकल छात्र-छात्राओं ने रैली, नुक्कड़ नाटिका, पोस्टर प्रदर्शनी, सेमीनार के जरिए लोगों को क्षय रोग (टीबी) से बचान की जानकारियां दीं।
जागरूकता अभियान की शुरुआत पेन इंडिया स्कूल भानियावाला से हुई। इस दौरान डॉ. दीपशिखा और डॉ. शिल्पी ने हेल्थ वर्कर फरजाना और आराधना के साथ टीबी के खतरों से आगाह किया। टीबी पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी में दीक्षा भसीन पहले और गीतिका कृति वशिष्ठ को दूसरा स्थान मिला। स्लोगन में दीक्षा प्रथम, बोनिशा दूसरे और फरहानाज तीसरे स्थान पर रहीं। डॉ. जयंती सेमवाल, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. रुचि जुयाल निर्णायक की भूमिका में रहे। डॉ. संजीव कुमार और डॉ. राखी पंचोला ने लोगों को निशुल्क परामर्श दिया।