फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Tue, 26 Mar 2019 01:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मौसम के बदलते तेवर से स्थानीय किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। बे-मौसमी बारिश से जहां गन्ना बुवाई में विलंब होगा वहीं तैयार हो रही गेहूं की फसल को भी नुकसान होने की आशंका बनती जा रही है। डोईवाला प्रखंड में किसान सर्वाधिक गन्ना और गेहूं की बुवाई करते हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में बारिश के साथ तेज हवाओं के आने से किसानों के चेहरे से खुशी गायब हो गई है। बता दें कि इन दिनों किसान नकदी फसल गन्ना की बुवाई कर रहे हैं। किसानों की माने तो अभी तक 50 प्रतिशत बुवाई भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अब बेमौसमी बारिश तैयार खेतों में बुवाई के लिए समस्या उत्पन्न कर रही है। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि खेतों में पानी आने से बुवाई में विलंब हो जाता है। धर्मूचक के किसान सुरेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि मार्च माह में बारिश आने से गेहूं की तैयार हो रही फसल पर प्रभाव पड़ता है। बारिश और हवाओं से पौधा गिर जाता है, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका बन जाती है। सोमवार को आई बारिश से गन्ना किसानों द्वारा की जा रही बुवाई थम गई है। गन्ना समिति डोईवाला अध्यक्ष ईश्वर चंद पाल ने बताया कि बारिश आने से गन्ना बुवाई में विलंब हो जाता है। यदि बारिश जारी रही तो उत्पादन कम होने के आसार बढ़ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed