{"_id":"5c68728cbdec223604735887","slug":"111550348940-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में कश्मीरी छात्रों का सत्यापन कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी में कश्मीरी छात्रों का सत्यापन कराया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने तीर्थनगरी के सभी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों के सत्यापन की मांग की है। इस बाबत ऑटोनामस कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात भी की।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रकांत कुमार ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद जवानों का मजाक जिस तरह से देहरादून के कॉलेजों में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों ने उड़ाया है। इससे सबक लेना होगा। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए ऋषिकेश के सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी बच्चों के सत्यापन की मांग की है। इस दौरान उन्होंने राजकीय ऑटोनामस कॉलेज के प्राचार्य एनपी माहेश्वरी के मुलाकात कर कश्मीरी छात्रों के सत्यापन करने की बात कही। साथ ही दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर, एमआईटी ढालवाला, ओआईएमटी प्रबंधकों से भी सत्यापन की मांग की। मांग करने वालों में मंच के जिला मंत्री राजेंद्र बिष्ट, शिवम टुटेजा, प्रदीप शर्मा, आकाश कुमार, अमन कुकरेती, शिवम सैनी, सूरज गुसांई, शिवा, अमन कुमार, निहाल, गजेंद्र सिंह आदि शामल हैं।