{"_id":"5cbb81fabdec224e4c204dec","slug":"101555792378-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने को सड़क किनारे बनाएं पैराफिट और क्रैश बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने को सड़क किनारे बनाएं पैराफिट और क्रैश बैरियर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड की पौराणिक चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने गढ़वाल मंडल के जिलों के जिलाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। गढ़वाल आयुक्त ने जिलाधिकारियों को सड़क किनारे पैराफिट व क्रैश बैरियर लगाने के लिए जिले के लोनिवि अधिकारियों को निर्देश देने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सुरक्षा के इंतजाम न होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पहाड़ को काटकर बनाए गए अधिकांश मार्गों पर पैराफिट या क्रैश बैरियर नहीं हैं, जिस कारण चालकों की जरा सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन जाती है।
शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लोनिवि, स्वास्थ्य, पेयजल, आपदा प्रबंधन, पुलिस विभाग को उचित दिशा निर्देश जारी किए। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर ऋषिकेश और मसूरी के व्यापारियों, होटल, धर्मशालाओं, रिसॉर्ट, लॉज संचालकों की बैठक कर यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराने और अन्य जरूरतों को पूरा करने संबंधी बैठक ली जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग को गाड़ियों में ग्रीन पास जारी करते समय कूड़ेदान और प्राथमिक उपचार बॉक्स आवश्यक होने को कहा।
आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कई यात्री ऐसे भी पहुंचते है, जो दर्शन के लिए उत्साहित होते हैं, लेकिन यहां आकर पता चलता है कि जिस स्थान पर मंदिर है, वहां ऑक्सीजन की बहुत कमी है। ऐसे में यहां के पैदल मार्ग के दुकानदारों को अपने यहां पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर रखने को कहा गया है, जिससे सांस की दिक्कत वाले यात्रियों को तुरंत राहत दी जा सके। इसके अलावा यात्रा के लिए विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले तीर्थयात्री को अक्सर पूछताछ केंद्र की जरूरत पड़ती है। इसलिए इस वर्ष बस अड्डे पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस कंट्रोल रूम में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, पर्यटन विभाग के साथ ही मुख्य विभागों से एक कर्मचारी तैनात रहेंगे, ताकि यात्रियों को हर जानकारी उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर डीएम देहरादून एसए मुरुगेशन, हरिद्वार दीपक रावत, टिहरी सोनिका, पौड़ी धीरज सिंह गर्ब्याल, रुद्रप्रयाग मंगलेश घिल्डियाल, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम साहब अपनी जानकारी बढ़ाइए
शनिवार को आयोजित बैठक में एसडीएम को खूब खरी खोटी सुननी पड़ी। हुआ यूं कि गढ़वाल आयुक्त यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से पूछ रहे थे। इसी दौरान उन्होंनेे उप जिलाधिकारी ऋषिकेश प्रेमलाल से भी यात्रा व्यवस्था की जानकारी मांगी। इस पर एसडीएम प्रेमलाल उचित जवाब नहीं दे सके। इस पर आयुक्त ने कहा कि अब आप एसडीएम बन गए हैं, जरा अपनी जानकारी बढ़ाइए। अपनी शक्तियों को पहचानिए। पता करें कि एसडीएम के अधिकार क्या-क्या होते हैं।
यात्रियों को नहीं होगी बसों की किल्लत
इस वर्ष यात्रा मार्ग के लिए बसों की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन दो बसें अतिरिक्त चारों धामों के लिए चलेंगी। इससे यात्रियों को बसों की दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा बसों की दिक्कत होने पर कुमाऊं मंडल से भी बसों को रिजर्व में रखने को कहा गया है।
केदारनाथ में चिप्स के पैकेट पर भी प्रतिबंध
उत्तराखंड में पॉलिथीन पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसलिए केदारनाथ धाम पर चिप्स के पैकेट को भी पूरी तरह बंद किया जाएगा। विशेषतौर पर केदारनाथ धाम में चिप्स के पैकेट के कारण काफी दिक्कतें होती हैं। यहां हर तरफ कचरा फैल जाता है। इसके अलावा व्यापारियों से अपील की जाएगी कि पॉलिथीन का प्रयोग न करें।
खराब रूट और मौसम की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी
यात्रा सीजन के दौरान खराब रूट और मौसम की जानकारी तीर्थयात्रियों को उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों का जो भी मोबाइल नंबर यात्रा कार्यालय में रजिस्टर्ड होगा। उसमें यह सूचना भेजी जाएगी। इसके अलावा जो यात्री गूगल मैप का प्रयोग करते हैं, वह इसके जरिए भी यात्रा रूटों की स्थिति जान पाएंगे।
फोटो समाचार
-----------
(बाक्स)
मदन सिंह की बस सबसे पहले जाएगी चारधाम
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में इस साल पहली बस परिवहन व्यावसायी मदन सिंह की जाएगी। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने शनिवार को चारधाम यात्रा के लिए वाहनों की लॉटरी निकाली। इसमें सबसे पहली लॉटरी यूए 07- 8087 टीजीएमओ बस की निकली है। इस साल रोटेशन से नौ कंपनियां की 1440 बसें चारधाम यात्रा में शामिल होंगी। समिति के अध्यक्ष भानुप्रकाश रांगड ने लॉटरी निकालने की रस्म अदा की। दूसरी लॉटरी यूके12 -0017 यातायात कंपनी की निकली है और तीसरी लॉटरी यूए-07- 5057 गढ़वाल मंडल कैरी बस की निकली है। इस मौके पर रोटेशन समिति के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानुप्रकाश गिरी ने बताया कि समिति के तहत मिलकर काम कर रही हैं।