{"_id":"5c5f37dcbdec227d9070c3b4","slug":"101549744092-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्चों के हाथ में न दें वाहन : अनिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बच्चों के हाथ में न दें वाहन : अनिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। परिवहन विभाग की ओर से ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर में एआरटीओ अनिता चमोला ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य के निर्माता हैं। इस समय उनके मन में कानून के नियमों और निर्देशों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है। नाबालिग बच्चों के हाथों में किसी भी प्रकार वाहन न दें, पूरी जागरुकता के साथ इस आंदोलन का हिस्सा बनें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहें। सड़क सुरक्षा के प्रति हम सबकों को जागरूक होना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कंप्यूटर विभाग की ओर से यातायात के नियमों और निर्देशों पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर सभी छात्रों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के इस सामाजिक आंदोलन का हिस्सा बनकर यातायात के नियमों का कठोरता से पालन करने का प्रण लिया। कार्यक्रम के बाद नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले बच्चों को एआरटीओ ने उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया।
छात्रों की ओर से निकाली गई रैली
हरिचंद बालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सड़क दुर्घटना के कारण होने वाले जानमाल के नुकसान से बचाव के तरीकों से अवगत कराया। इस दौरान छात्रों की ओर से जनजागरुकता रैली निकाली गई। स्लोगन प्रतियोगिता में हिमांशी बाधवा प्रथम, सोनम द्वितीय और तनुजा तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में उमा ने पहला, माधुरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विमलेश शर्मा, ममता गुप्ता, संध्या गुप्ता, अमिता अरोड़ा, शशि बाला आदि मौजूद थे।