फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   10 out of 13 IndiGo flights arrived

Rishikesh News: इंडिगो की 13 में से 10 उड़ानें पहुंचीं

Fri, 12 Dec 2025 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 12 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 out of 13 IndiGo flights arrived
देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन इंडिगो की विभिन्न शहरों से 13 में से दस उड़ानें पहुंचीं। बृहस्पतिवार को इंडिगो की अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, पुणे, बंगलूरू, मुंबई, जयपुर आदि शहरों की उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा एअर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान भी निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि एलायंस एयर की दिल्ली और कुल्लू वाली उड़ानें रद्द रही। एयरपोर्ट पर अधिकारियों और कर्मियों की एक संयुक्त टीम बनाकर हेल्प डेस्क के माध्यम से यात्रियों की मदद की जा रही है। एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक दीपक चमोली ने कहा कि इंडिगो की अधिकांश उड़ानें नियमित समय पर पहुंच रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव मदद की जा रही है। एएआई, सीआईएसएफ और इंडिगो कर्मी हेल्प डेस्क के माध्यम से यात्रियों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed