फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   03

रोडवेज बस और कार की टक्कर की युवक की मौत, एक घायल

Thu, 21 Jan 2021 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
03
डोईवाला में बस और कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भानियावाला फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस और कार की आपस में भिडंत होने पर कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे 108 आपातकालीन वाहन से हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न में भानियावाला फ्लाईओवर के पास दुघर्टना हुई। घटनाक्रम के अनुसार श्रीनगर से देहरादून आ रही एक कार को विपरित दिशा से तेज गति और अनियंत्रित रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक ने बचाने का प्रयास किया बावजूद बस ने कार की साइड को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में फंसे घायलों को किसी तरह निकाला। कार से बाहर निकले गए युवकों में से एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि मृतक की पहचान अक्षत राजपूत 22 पुत्र दीपक राजपूत निवासी बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जबकि घायल कार चालक अनिल राणा पुत्र करण सिंह राणा निवासी घोलीतर मवाना थाना रुद्रप्रयाग को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed