फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Recorded more than thirty cases of child abduction

मासूमों पर लगी किसकी नजर

Mon, 15 Jul 2013 09:32 PM IST
देहरादून/मनमीत रावत
देहरादून/मनमीत रावत Updated Mon, 15 Jul 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
Recorded more than thirty cases of child abduction

राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मासूम सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बच्चों की गुमशुदगी के लगातार बढ़ते मामले इशारा कर रहे हैं कि बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह यहां सक्रिय हैं।

विज्ञापन


दो महीने में दून के ही 16 थानों में तीस से अधिक बच्चों के अपहरण के मुकदमे दर्ज हुए। हालांकि, इनमें से 17 बरामद कर लिए गए लेकिन बाकी कहां हैं इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं। खुद डीआईजी अमित सिन्हा इस पर चिंता जता चुके हैं। एसटीएफ भी ऐसे मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


एसएसपी केवल खुराना ने भी पुलिस को जरूरी निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो शहर में बच्चों के गायब होने के मामले पिछले कुछ माह से अचानक बढ़ गए हैं। खास बात यह है कि गायब होने वाले बच्चों की उम्र दस से 15 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनसार, टिहरी और उत्तरकाशी से भी बच्चों के गायब होने की सूचनाएं

देहरादून के अलावा जौनसार, टिहरी और उत्तरकाशी से भी बच्चों के गायब होने की सूचनाएं मिल रही हैं। एसएसपी एसटीएफ डी सेंथिल अबूदेई कृष्ण एस बताते हैं कि फोर्स की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ऐसे मामलों की जांच कर रही है। एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि सभी थानों को ऐसे मामलों में मुकदमे दर्ज करने को कहा गया है।


डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा कहते हैं कि यह गंभीर मामला है। बताया कि सभी सीओ को गुमशुदगी के मामले दर्ज करने और बच्चों की तलाश में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


जिले में मुकदमे

सर्किल
अप्रैल, मई और जून
डालनवाला सर्किल
12
सदर सर्किल
17
सिटी सर्किल
11

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed