{"_id":"88a46eb928b11e480374d68131628620","slug":"rape-victim-sitting-on-hunger-strike-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा होने पर जहां दरिंदगी की शिकार हुई युवती को इंसाफ मिला है। वहीं उत्तराखंड में दुष्कर्म की शिकार हुई एक महिला को इंसाफ के लिए आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक महिला को जिला मुख्यालय में दुष्कर्म के आरोपी को कटघरे में खड़ा करने के लिए आमरण अनशन पर बैठना पड़ा।
पढें, डेढ़ रुपये में स्टेट की इज्जत पर लगाया 'दांव'
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अप्रैल माह में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वह पुलिस चौकी में कई बार गुहार लगा चुकी है लेकिन आरोपी के प्रभावशाली होने के चलते पुलिस भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पढें, कॉलगर्ल संग लालबत्ती में ऐश करने पहुंचे कार्बेट पार्क
अनशन का सहारा
थक हारकर पीड़ित महिला और उसके पति को अब जिला मुख्यालय में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अनशन का सहारा लेना पड़ा है।
पढें, बारिश में नहलाने के बहाने बच्ची से की शर्मनाक हरकत
हालांकि इस मामले में न्यायालय ने पुलिस से जवाब मांगा है। जिस पर पीड़िता को इंसाफ उम्मीद जगी है, लेकिन अभी यह नहीं पता कि इंसाफ मिलेगा भी या नहीं।