फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ramdev new resolution Patriotic and Proud of India

विदेशी कंपनियों को खदेड़ने के लिए पतंजलि के उत्पाद: रामदेव

Sat, 30 Apr 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 30 Apr 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
ramdev new resolution Patriotic and Proud of India
बाबा रामदेव - फोटो : getty

पतंजलि योगपीठ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं का शिविर शुरू हो गया। शिविर में बाबा रामदेव ने कहा कि देश में माहौल बन रहा है कि देश की जनता अपने घर, किचन, बाथरूम में प्रयुक्त होने वाले विदेशी कंपनियों के सामानों को बदले।

विज्ञापन


शिविर में पतंजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, पतंजलि महिला योग समिति और किसान समिति से जुड़े लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को पतंजलि के स्वदेशी अभियान के बारे में जानकारी दी गई। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि के उत्पादों का उपयोग करना अप्रत्यक्ष रूप से सेवा होगी। शुक्रवार को बाबा रामदेव ने योगाभ्यास के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैट्रोटिज्म एवं प्राउड आफ इंडिया का नया संकल्प

ramdev new resolution Patriotic and Proud of India
रामदेव - फोटो : getty

इस अवसर पर उन्होंने योग आयुर्वेद, स्वदेशी, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसंधान, गो सेवा एवं राष्ट्रसेवा के माध्यम से पतंजलि द्वारा देश में पैट्रोटिज्म एवं प्राउड आफ इंडिया का नया संकल्प खड़ा करने पर जोर दिया। कहा कि देश की कंपनी, देश के ब्रांड, देश के गौरव पतंजलि का उदय राष्ट्र की विजय है।

देश की जनता यदि पतंजलि के उत्पादों का उपयोग करती है तो अप्रत्यक्ष रूप से यह राष्ट्र की ही सेवा है। क्योंकि पतंजलि का पूरा लाभांश राष्ट्रसेवा व चैरिटी के लिए प्रयुक्त हो रहा है।

बाबा रामदेव ने कहा कि देश में माहौल बन रहा है कि देश की जनता अपने घर, किचन, बाथरूम में प्रयुक्त होने वाले विदेशी कंपनियों के सामानों को बदले। इससे धीरे-धीरे पूरा हिंदुस्तान बदल जाएगा और देशभर में आर्थिक स्वाधीनता का व्यापक साम्राज्य खड़ा होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed